संदेश

शुद्ध और पवित्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माँ महागौरी:" शुद्धत्ता और शांति की अद्भुत शक्ति" ---

चित्र
8वाँ नवरात्रा — माँ महागौरी शुद्धता और शांति की अद्भुत शक्ति नवरात्रा का आठवाँ दिन… मन को एक अलग ही सुकून देता है। जैसे भीतर की थकान धीरे-धीरे उतर रही हो… और मन किसी अदृश्य शांति को महसूस कर रहा हो। माँ महागौरी को समर्पित यह दिन बहुत पवित्र और श्रेष्ठ माना जाता है। इन दिनों पूरा वातावरण ही मंगलमय हो जाता है— घर में पूजा की सुगंध… घंटी की मधुर ध्वनि… और दिल में एक भरोसा— कि माँ की कृपा से सब ठीक हो जाएगा। सच में, माँ की कृपा से तन और मन दोनों हल्के हो जाते हैं। माँ महागौरी अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। जय माँ… जय जय माँ। माँ महागौरी का अर्थ क्या है? "महागौरी" नाम में ही उनके स्वरूप का पूरा अर्थ छुपा है। महागौरी = महान + गौरी महा — अर्थात महान गौरी — अर्थात सफेद, शुद्ध और पवित्र माँ का स्वरूप पूर्ण रूप से सफेद वर्ण का बताया गया है— रौशनी की तरह निर्मल… दूध की तरह पवित्र… और चाँदनी की तरह शांत। उनका वाहन बैल (नंदी) माना जाता है और वे चार भुजाओं वाली हैं— एक हाथ में त्रिशूल एक हाथ में डमरू एक हाथ वरमुद्रा में एक हाथ अभय मुद्रा में यह स्वरूप हमें एक गहरा संदेश देता है— श...