संदेश

जिम्मेदारी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“आप जो सोचते हो, वही बनते हो”---क्या सिर्फ सोच लेने से सचिन तेंदुलकर बना जा सकता है?

चित्र
  “आप जो सोचते हो, वही बनते हो” — क्या सिर्फ  सोच लेने से सचिन तेंदुलकर बना जा सकता है? “माँ, अब आप ज़्यादा टेंशन मत लिया करो... मैं तो सचिन तेंदुलकर बनूँगा।” माँ ने मुस्कुराते हुए पूछा, “अच्छा! वो कैसे?” बेटा बड़े आत्मविश्वास से बोला, “सब कहते हैं ना कि इंसान वही बनता है जो सोचता है।  मैं दिन-रात क्रिकेट के बारे में सोचता हूँ, सचिन के वीडियो देखता हूँ , गेम खेलता हूँ, तो आखिर में सचिन ही बनूँगा। और फिर सचिन करोड़पति है... उससे ज़्यादा क्या चाहिए?” बेटे की बात सुनकर माँ चुप हो गई। क्योंकि वह जानती थी कि उसका बेटा सचिन के बारे में तो बहुत सोचता है, लेकिन सुबह समय पर उठना नहीं चाहता। मैदान में पसीना बहाने की जगह मोबाइल पर क्रिकेट गेम खेलता है। अभ्यास की जगह HIGHLIGHTS देखता है। और जिम्मेदारियों की बात आते ही विषय बदल देता है। यहीं से एक बहुत बड़ा सवाल जन्म लेता है। आज के बच्चे समझदार बहुत है.. लेकिन सिर्फ बातों को MANUPULATE  करने से करियर नह बनते। अभी ये भी युवा पीढ़ी को समझना पड़ेगा।  AI GENERATION उफ़्फ़ -----माँ आपको क्या पता में कितना FAST हूँ?  क्या सिर्फ स...

"हर काम करने वाला Labour है — सम्मान की असली परिभाषा"

चित्र
हर काम करने वाला Labour है — सम्मान की असली परिभाषा        LABOUR DAY:-- (Respect for Every Worker — Khamosh Kalam Special) “इस दुनिया में कोई भी काम छोटा नहीं होता… छोटी होती है तो बस हमारी सोच। ” जब हम Labour (मजदूर) शब्द सुनते हैं, तो अक्सर हमारे मन में एक ऐसा व्यक्ति आता है, जो ईंट उठाता है, सड़क बनाता है या धूप में मेहनत करता है। लेकिन अगर हम सच में सोचें, तो पाएंगे कि हर काम करने वाला व्यक्ति labour ही है , चाहे वह घर में हो, ऑफिस में हो या देश चलाने की जिम्मेदारी निभा रहा हो। क्योंकि LABOUR  का अर्थ केवल हाथों की मेहनत नहीं, बल्कि हर वह प्रयास है जो किसी काम को पूरा करने के लिए किया जाता है। Labour की असली परिभाषा — केवल मजदूर नहीं, हर मेहनतकश इंसान LABOUR केवल वह नहीं जो निर्माण स्थल पर काम करता है। LABOUR वह भी है: जो सुबह सबसे पहले उठकर घर को संभालता है जो खेतों में अनाज उगाता है जो ऑफिस में बैठकर योजनाएँ बनाता है जो देश के लिए फैसले लेता है चाहे वह एक President हो, Prime Minister हो,  शिक्षक हो या सफाई कर्मचारी — हर व्यक्ति  अपने काम की एक ...