संदेश

हर पीढ़ी. बच्चों की दुनिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"कुछ दोस्त कभी पुराने नहीं होते... बस मुलाक़ातें देर से होती हैं"

चित्र
  कुछ दोस्त कभी पुराने नहीं होते... बस  मुलाक़ातें देर से होती हैं। "दोस्त तो वही होते हैं ,जो आप की ख़ामोशी को तब भी समझते है जब आप बोलते भी नहीं " कल रात घर में बिजली चली गई। शुरुआत में लगा, थोड़ी देर की बात होगी। लेकिन धीरे-धीरे इन्वर्टर भी जवाब दे गया। घर के हर कमरे में अँधेरा उतर आया। आजकल मोमबत्ती भी कहाँ हर घर में मिलती है... खिड़कियों से भी कोई खास प्राकृतिक रोशनी नहीं आती। गर्मी अलग थी... और अँधेरा अलग। मैंने हाथ का पंखा उठाया और अपनी बेटी मनु और उसकी बचपन की दोस्त तान्या के पास जाकर बैठ गई। तीन साल बाद दोनों मिली थीं। कभी हर साल मिलने वाली दो सहेलियाँ.. . अब पढ़ाई, नौकरी और ज़िम्मेदारियों के बीच तीन साल बाद एक-दूसरे के सामने बैठी थीं। मैं बीच-बीच में पानी देती रही... कभी कुछ खाने को... और ज़्यादा समय... बस उन्हें सुनती रही। शायद पहली बार... मैं अपनी बच्चियों को "बच्चियाँ" नहीं... युवा होते इंसान बनकर सुन रही थी।  तीन साल का फ़ासला... और पाँच मिनट में लौट आया बचपन अजीब बात है... कुछ रिश्तों को दोबारा शुरू होने के लिए औपचारिकता की ज़रूरत नहीं पड़ती। न "...