संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बचत सिर्फ़ पैसे की नहीं : शब्द, समय, ज्ञान, मान और धन बचाने की अनमोल कला

चित्र
बचत सिर्फ़ पैसे की नहीं होती: शब्द, समय, ज्ञान,  मान और धन बचाने की अनमोल कला "बचत..." यह शब्द सुनते ही आपके मन में सबसे पहले क्या आता है? शायद... "पैसा।" और अगर मैं कहूँ कि बचत का सबसे बड़ा संबंध पैसों से नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व से है? क्या कभी आपने सोचा है— क्या शब्दों की भी बचत की जा सकती है? क्या समय भी बचाया जा सकता है? क्या ज्ञान जितना बाँटते हैं, उतना बढ़ता है? क्या सम्मान भी एक ऐसी पूँजी है जिसे सँभालकर रखना पड़ता है? हम पूरी ज़िंदगी बैंक बैलेंस बढ़ाने में लगा देते हैं, लेकिन कई बार ऐसे शब्द बोल देते हैं जो वर्षों का रिश्ता तोड़ देते हैं। हम पैसे बचा लेते हैं, लेकिन समय यूँ ही गंवा देते हैं। हम ज्ञान अपने तक सीमित रखते हैं, जबकि वही किसी और का भविष्य बदल सकता है। शायद अब समय आ गया है कि "बचत" का अर्थ सिर्फ़ पैसों तक सीमित न रहे।  1. शब्दों की बचत — सबसे सस्ती चीज़, सबसे महँगी कीमत "एक तीर और एक शब्द—दोनों वापस नहीं आते।" शब्द दिखाई नहीं देते, लेकिन उनका प्रभाव वर्षों तक रहता है। एक कठोर वाक्य किसी के आत्मविश्वास को तोड़ सकता है। एक मध...

"बीच वाले स्टेशन बोले... रुक... रुक..." ज़िंदगी भी कुछ ऐसे ही सिग्नल देती है.

चित्र
  "बीच वाले स्टेशन बोले... रुक... रुक... रुक..."   ज़िंदगी भी कुछ ऐसे ही सिग्नल देती है...  रेलगाड़ी... रेलगाड़ी... बीच वाले स्टेशन कहते हैं... "रुक... रुक... रुक..." ट्रेन रुकती है, क्योंकि उसे पता होता है कि हर रुकना, सफ़र का अंत नहीं होता। ज़िंदगी भी बिल्कुल ऐसी ही है। कभी लाल सिग्नल देकर कहती है... "थोड़ा ठहर..." कभी पीला सिग्नल देकर समझाती है... "तैयार रह..." और फिर एक दिन हरा सिग्नल मुस्कुराकर कहता है... "अब चल... मंज़िल तेरी राह देख रही है।" इसलिए हर रुकावट को हार मत समझो। ज़िंदगी के मेले तो यूँ ही लगते रहेंगे... बस मुसाफ़िर बदलते रहेंगे, कुछ साथ चलेंगे, कुछ बीच स्टेशन पर उतर जाएँगे, कुछ नए चेहरे सफ़र में शामिल हो जाएँगे। लेकिन... जो अपनी पटरी पर चलता रहता है, वही एक दिन अपनी मंज़िल तक पहुँचता है। ज़िंदगी हमें चलना नहीं सिखाती... ज़िंदगी हमें सही समय पर रुकना भी सिखाती है। 🌿🚆 "रेलगाड़ी... रेलगाड़ी..." बचपन में यह शब्द सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी।  "आओ बच्चो  खेल दिखाए सीटी  छुक छुक करती रेल चलाये  सीटी द...

ज़िंदगी में कुछ कोशिशों को आम किया जाए... "बॉस की डाँट को न बदनाम किया जाए"

चित्र
चलो ज़िंदगी में कुछ कोशिशों को आम किया जाए... बॉस की डाँट को न बदनाम किया जाए!  ऑफिस की दुनिया भी बड़ी अजीब है। सुबह कर्मचारी घर से यह सोचकर निकलता है कि आज पूरा दिन शांति से काम करेगा। लेकिन उधर बॉस भी घर से यह सोचकर निकलता है कि आज किसी को डाँटना नहीं है। फिर दोनों ऑफिस पहुँचते हैं... और दोनों की योजनाएँ दोपहर तक धराशायी हो जाती हैं। 😂 बॉस की डाँट: ऑफिस संस्कृति की सबसे पुरानी परंपरा सच कहें तो ऑफिस में बॉस की डाँट उतनी ही पुरानी परंपरा है जितनी चाय के साथ बिस्कुट। फर्क सिर्फ इतना है कि बिस्कुट कभी-कभी मीठा होता है और डाँट हमेशा नमकीन । कर्मचारी की सबसे बड़ी प्रतिभा कर्मचारी की सबसे बड़ी प्रतिभा क्या है? काम करना? नहीं। EMAIL लिखना? नहीं। Excel संभालना? बिल्कुल नहीं। सबसे बड़ी प्रतिभा है... डाँट खाने के बाद भी चेहरे पर "जी सर, बिल्कुल सर" वाली मुस्कान बनाए रखना । 😄 डाँट का पारिवारिक वृक्ष बॉस भी बेचारा क्या करे? उसकी भी अपनी कहानी होती है। ऊपर से उसके बॉस ने उसे डाँटा होता है। उसके ऊपर वाले को उसके ऊपर वाले ने डाँटा होता है। और इस तरह डाँट का एक पूरा पारिवारिक वृक्ष तैया...

“आप जो सोचते हो, वही बनते हो”---क्या सिर्फ सोच लेने से सचिन तेंदुलकर बना जा सकता है?

चित्र
  “आप जो सोचते हो, वही बनते हो” — क्या सिर्फ  सोच लेने से सचिन तेंदुलकर बना जा सकता है? “माँ, अब आप ज़्यादा टेंशन मत लिया करो... मैं तो सचिन तेंदुलकर बनूँगा।” माँ ने मुस्कुराते हुए पूछा, “अच्छा! वो कैसे?” बेटा बड़े आत्मविश्वास से बोला, “सब कहते हैं ना कि इंसान वही बनता है जो सोचता है।  मैं दिन-रात क्रिकेट के बारे में सोचता हूँ, सचिन के वीडियो देखता हूँ , गेम खेलता हूँ, तो आखिर में सचिन ही बनूँगा। और फिर सचिन करोड़पति है... उससे ज़्यादा क्या चाहिए?” बेटे की बात सुनकर माँ चुप हो गई। क्योंकि वह जानती थी कि उसका बेटा सचिन के बारे में तो बहुत सोचता है, लेकिन सुबह समय पर उठना नहीं चाहता। मैदान में पसीना बहाने की जगह मोबाइल पर क्रिकेट गेम खेलता है। अभ्यास की जगह HIGHLIGHTS देखता है। और जिम्मेदारियों की बात आते ही विषय बदल देता है। यहीं से एक बहुत बड़ा सवाल जन्म लेता है। आज के बच्चे समझदार बहुत है.. लेकिन सिर्फ बातों को MANUPULATE  करने से करियर नह बनते। अभी ये भी युवा पीढ़ी को समझना पड़ेगा।  AI GENERATION उफ़्फ़ -----माँ आपको क्या पता में कितना FAST हूँ?  क्या सिर्फ स...

"इत्र की खुशबू... जो यादों को महकाए"---खूबसूरत सफर

चित्र
  इत्र की खुशबू... जो यादों को महकाए कुछ खुशबुएँ शरीर पर नहीं, रूह पर लगती हैं... — खामोश कलम कभी-कभी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत सफर किसी सड़क, किसी स्टेशन या किसी मंज़िल से नहीं शुरू होता... वह शुरू होता है एक खुशबू से। वो इत्र की खुश्बू , जो बाहर  से नहीं। .... अंदर से भी महकती है।  यादें बहुत खूबसूरत होती है  जो खुश्बू  बन कर  आती है , और दिल के हर कोने में बस  जाती है।  एक ऐसी खुशबू, जो अचानक किसी गुजरते हुए पल में हवा के साथ आकर आपकी सांसों को छू लेती है और फिर आपको वर्षों पीछे ले जाती है... उस आंगन में... जहाँ दादी शाम को तुलसी के पास दिया जलाती थीं। उस गली में... जहाँ बारिश के बाद मिट्टी महकती थी। उस कमरे में... जहाँ माँ की अलमारी में रखा इत्र पूरे घर को अपने होने का एहसास करवाता था। और तब समझ आता है कि... यादों का भी अपना एक इत्र होता है। जिसे वक्त कभी पुराना नहीं कर पाता। खुशबुएँ कभी बूढ़ी नहीं होतीं इंसान बूढ़ा हो जाता है। तस्वीरें पीली पड़ जाती हैं। दीवारों का रंग उतर जाता है। लेकिन कुछ खुशबुएँ... वर्षों बाद भी उ...

"कामयाबी की परिभाषा --- दूसरों की नज़रों में....V/S..... अपनी नज़रों में"

चित्र
  "दूसरों की परिभाषा से बाहर निकलकर अपनी  कामयाबी की परिभाषा लिखना" खामोश कलम "बेटा, कुछ बनकर दिखाना।" शायद यह वाक्य हम सबने कभी न कभी सुना है। लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि "कुछ बनना" आखिर होता क्या है? क्या बड़ा घर होना कामयाबी है? क्या बैंक बैलेंस का बढ़ना कामयाबी है? क्या नाम, शोहरत और पहचान ही सफलता का अंतिम पड़ाव हैं? या फिर... कामयाबी की परिभाषा:-- हर इंसान के लिए अलग हो सकती है? बचपन से हमें एक ऐसी दौड़ में शामिल कर दिया जाता है, जिसका रास्ता तो सबको दिखाया जाता है, लेकिन मंज़िल चुनने का अधिकार बहुत कम लोगों को मिलता है। हमें बताया जाता है कि अच्छे नंबर लाओ, अच्छी नौकरी पाओ, खूब पैसा कमाओ और फिर दुनिया तुम्हें सफल कहेगी। धीरे-धीरे हम दुनिया की परिभाषा को अपनी परिभाषा समझ बैठते हैं। और यहीं से कहानी बदल जाती है। क्योंकि हम अपनी खुशी को महसूस करने के बजाय, दूसरों की नज़रों में खुद को तलाशने लगते हैं। कामयाबी आखिर किसकी है? एक किसान सुबह खेत में जाता है। शाम को लौटकर अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खाता है। वह मुस्कुरा रहा है। दूस...

"चाय की प्याली, सावन और तुम … कुछ अधूरी सी यादें"

चित्र
  चाय की प्याली, सावन और तुम… मैं  चाय की प्याली लेकर बैठी थी … शाम खामोश थी, मगर मौसम कुछ कह रहा था। बारिश की बूंदें खिड़की पर धीरे-धीरे दस्तक दे रही थीं… और चाय की गर्माहट जाने कहाँ लिखने लगी। चाय से उठता हुआ धुआँ… खामोशी से किसी की तस्वीर बनाने लगा। जैसे किसी ने यादों को धीरे से हवा में घोल दिया हो। और मैं भी उस तस्वीर में उतरती चली गई… वो चेहरा साफ तो नहीं था, मगर एहसास बहुत अपना सा था। जैसे सावन की बारिश में भीगा कोई अधूरा सपना… जो कभी पूरी तरह मिला नहीं, पर दिल से कभी गया भी नहीं। चाय ठंडी होती रही… और मैं उन धुएँ की लकीरों में किसी की बातें ढूँढती रही। सावन का मौसम  :--शायद इसलिए भी इतना खूबसूरत होता है, क्योंकि ये इंसान को उसके सबसे सच्चे एहसासों से मिलवा देता है। बारिश जब धीमे-धीमे गिरती है, तो दिल भी अपनी आवाज़ थोड़ा साफ सुनने लगता है। उस शाम भी कुछ ऐसा ही था… ना कोई शोर, ना कोई भीड़, बस बारिश, चाय… और कुछ अधूरी सी यादें। कभी-कभी जिंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनका नाम नहीं होता… मगर असर पूरी जिंदगी पर रहता है। वो लोग भले पास ना हों, पर हर बारिश में महसूस ...

"सावन का महीना :-- झूले की पींगें, घेवर की मिठास.. हरियाली तीज "

चित्र
 " जब सावन गुनगुनाता है, तब तीज आती है" झूले की पींगें, घेवर की मिठास, और मेहँदी की खुशबू —  यही तो है स्त्री का सबसे प्यारा उत्सव    सावन का महीना जब दस्तक देता है, तो हवाओं में एक अलग ही ताज़गी घुल जाती है। आसमान में काले-काले बादल लहराने लगते हैं, धरती सोंधी खुशबू से भर उठती है, और पेड़ों की शाखों पर झूले पड़ जाते हैं। यही वह समय है जब हर औरत के दिल में एक गीत जन्म लेता है — तीज का गीत।  तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं है।   तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह एक अनुभव है, एक भावना है,  एक परंपरा है जो सदियों से माँ से बेटी तक चली आ रही है।  यह वह दिन है जब हर स्त्री सजती है, सँवरती है और अपनी माटी, अपनी जड़ों से जुड़ती है।   🌧️ सावन — वह महीना जो दिल को छू जाता है   सावन महीने की अपनी ही एक आत्मा होती है। जब पहली बारिश की  बूँदें जमीन पर गिरती हैं, तो लगता है जैसे ऊपरवाले ने धरती को प्यार से  नहला दिया हो। हर तरफ हरियाली फैल जाती है, मोर नाचने लगते हैं,  और कोयल की आवाज़ मन को किसी सुदूर यादों की दुनिया में ले जाती है।   ...