आओ बात करे... chapter -1 ....खुद को मज़बूत कर के जीवन को संभालना
**CHAPTER – 1 🍃🌠 आओ बात करे… बस बात…** आओ बात करे….. आज किसी और से नहीं… खुद से। क्योंकि अक्सर हम सबसे बातें करते हैं, पर अपने भीतर जो चल रहा होता है , उसे सुनने का वक़्त ही नहीं निकालते। सुबह से रात तक, हम किसी के लिए माँ होते हैं, किसी के लिए बेटी, किसी के लिए साथी, किसी के लिए ज़िम्मेदारी। पर… अपने लिए कब होते हैं? ज़िन्दगी हमें मजबूत दिखना सिखा देती है— मुस्कुराते रहना, सब संभाल लेना, और हर सवाल के जवाब में "I AM OK" कह देना। धीरे-धीरे ये सब एक आदत बन जाता है। पर सच ये है कि— हर मजबूती के पीछे एक थकी हुई आवाज़ होती है , जो बस इतना कहना चाहती है— “थोड़ा रुक जाओ… आओ बात करे… बस बात…” कभी आपने खुद से आख़िरी बार कब बात की थी? सोचिए… आख़िरी बार कब आपने अपने दिल से पूछा था— "तुम सच में कैसे हो?" हम अक्सर उन लम्हों को भूलने की कोशिश करते हैं— जहाँ हम टूटे थे, पर कह नहीं पाए। उन सवालों को दबा देते हैं— जिनके जवाब कभी मिल ही नहीं पाए। और उन ख्वाहिशों को… जो "ज़िम्मेदारियों" के नीचे कहीं दब सी गईं। Research कहती है कि जब इंसान अपने emotions को बार-बार दबाता ...