"एक नयी शुरुआत.... चल ऐ ज़िन्दगी, फिर से जीते है..."



🍃एक नयी शुरुआत... चल ,ऐ ज़िन्दगी, फिर से जीते है..."



         कुछ कहानियां शोर मचा कर नहीं आती...

वो चुपचाप ज़िन्दगी के किसी कोने में जनम लेती है
और धीरे धीरे हमे और मज़बूत बना देती है.

एक नयी शुरुआत करने का मन है.
फिर से कुछ एहसासो, कुछ नए विचारों को साथ ले कर,
खुद को STRONG बनाने की कोशिश कर रहीं हूँ।

जाने क्यों...
शयद इसलिए, क्यूंकि रुक--रुक कर,
जीना खुद को थका देता है।
या....फिर इसलिए, क्यूंकि अब हार मान लेना,
दिल को मंजूर नहीं होता।

बहुत बार लगा, की बस यही रुक जाऊ।
पर हर बार ज़िन्दगी ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया।

कभी-कभी लगता है…
कि जो पीछे छूट गया, वो ही सबसे ज़्यादा अपना था।
पर सच तो ये है,
कि जो छूट गया… वो हमें कुछ सिखा कर ही गया।

हर अधूरी बात, हर टूटा हुआ भरोसा,
एक नई समझ बनकर हमारे अंदर कहीं बस जाता है।
और वही समझ,
हमें अगली बार पहले से ज्यादा समझदार बना देती है।

ज़िन्दगी चलने का नाम है।
रुकना तो फिर वैकुंठ धाम है।
यह बात समझ आते ही,
अंदर कहीं कुछ बदलने लगता है।

दिल से एक आवाज़ उठती है---
"चल ऐ ज़िन्दगी...
आज एक बार खुलकर
फिर से जीते हैं"।

ना पूरी तैयारी के साथ,
न ही हर जवाब हाथ में लेकर
बस इतनी सी हिम्मत के साथ
की जो भी सामने आये,
उसका सामना मुस्कुरा कर किया जाये।

नई शुरुआत का मतलब ये नहीं,
कि सब कुछ एकदम परफेक्ट होगा।
बल्कि इसका मतलब है—
अब हम imperfect चीज़ों में भी सुकून ढूंढना सीख रहे हैं।

अब हर बात पर टूटना नहीं,
हर हालात में खुद को संभालना है।
क्योंकि अब हमें ये एहसास हो गया है,
कि हमारी सबसे बड़ी ताकत—हम खुद हैं।

आओ कुछ पल चुराते हैं,
जी लेते हैं… मुस्कुराते हैं…
बस अब यही जीना है।
और शायद… यही
"मेरी नयी और सही शुरुआत"।

ना जाने क्यों डरते हैं हम उन लोगों से
जो हमें परेशान देख कर खुश होते हैं।
खुश रहिये… खुश रहना हर किसी के हक है।

किसी को परेशान ना करो,
लेकिन कोई परेशान करे और हम चुप रह जाएँ—
बस यही बदलाव करना है।

कभी खुद के लिए भी रुक कर देखो,
तुमने कितना कुछ सहा है…
और फिर भी, तुम आज यहाँ खड़ी हो—
ये कोई छोटी बात नहीं।

तो क्यों ना आज,
खुद को थोड़ा सा सराहा जाए…
थोड़ा सा प्यार दिया जाए…

और फिर उसी प्यार के साथ,
एक और कदम आगे बढ़ाया जाए।

क्योंकि अब ये सफर,
किसी और के लिए नहीं…
सिर्फ अपने लिए तय करना है।

और शायद…
यही वो मोड़ है,
जहाँ से डर खत्म नहीं होता,
लेकिन हिम्मत, डर से बड़ी हो जाती है।

ऐ ज़िन्दगी तुझ से लड़ना नहीं।
बस ये सोच को बदलना है।
क्यों… इतना तो कर सकते हैं?… हैं ना।

🌿 Q&A — मेरी नयी और सही शुरुआत

Q1. नई और सही शुरुआत का असली मतलब क्या है?
Ans:

नई और सही शुरुआत का मतलब सिर्फ नया रास्ता चुनना नहीं, बल्कि अपनी सोच को सही दिशा देना है।
जब हम डर से नहीं, समझदारी से फैसले लेने लगते हैं—वहीं से सही शुरुआत होती है।

Q2. हम उन लोगों से क्यों डरते हैं जो हमें परेशान देख कर खुश होते हैं?
Ans:

अक्सर हम इसलिए डरते हैं क्योंकि हम अपनी खुशी और शांति को दूसरों की सोच से जोड़ देते हैं।
लेकिन सच्चाई यह है कि जो लोग हमें परेशान देख कर खुश होते हैं, उन्हें जवाब देने का सबसे अच्छा तरीका है—खुद को मजबूत बनाना और खुश रहना।

Q3. अगर कोई बार-बार परेशान करे, तो क्या चुप रहना सही है?
Ans:

किसी को परेशान करना गलत है, लेकिन अगर कोई हमें परेशान करे और हम हमेशा चुप रहें, तो यह भी सही नहीं।
नई शुरुआत का मतलब है—जहाँ जरूरी हो, वहाँ अपनी बात सम्मान के साथ रखना और खुद के लिए खड़े होना।

Q4. सोच बदलना क्यों जरूरी है?
Ans:
क्योंकि जिंदगी से लड़ना जरूरी नहीं, उसे समझना जरूरी है।
जब हम अपनी सोच बदलते हैं, तो मुश्किल हालात भी हमें कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाने लगते हैं।

CTA (Call To Action)

अगर “मेरी नयी और सही शुरुआत” की ये पंक्तियाँ आपके दिल को छू गई हों,
तो इस लेख को उन लोगों तक जरूर पहुँचाइए
जिन्हें आज अपनी सोच में एक छोटा-सा बदलाव करने की जरूरत है।

    नीचे कमेंट में जरूर लिखें:
आप अपनी जिंदगी में कौन-सा ऐसा बदलाव करना चाहते हैं,
जो आपकी नई और सही शुरुआत बन सके?

और ऐसे ही दिल से जुड़े, सच्चाई से भरे लेख पढ़ने के लिए
“Aao Baat Krein” ब्लॉग को Follow करना न भूलें।

ऊपर ☰(3lines ) पर click कर के follow  ज़रूर करें। 

khamosh kalam whispers:--

डर से नहीं, अब अपने हौसलों से रिश्ता रखना है,
ऐ ज़िन्दगी… तुझसे लड़ना नहीं, बस खुद को बदलना



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"आओ बात करें… बस बात: मेरी नन्ही परी से शुरू हुई एक प्यारी सी कहानी "

वो चुप थी...ख़ामोशी में छुपी भावनाओं की कहानी

"चलो एक बार बच्चे बन जाते हैं… बचपन में घूम कर आते हैं"