" हे कभी सुना ---"ख़ामोशी जब बोलने लगती है "---पहली दस्तक
CHAPTER—2 🍃
आओ बात करें… ख़ामोशी की आवाज़ से
इंसान को अजीब ही मिट्टी से गढ़ा है
भगवान ने…
खासतौर पर एक औरत को।
तो जैसे पूरी कायनात खूबसूरत हो जाती है,
मानो कहीं धीमा-सा संगीत बज रहा हो,
और हर तरफ खुशबू-सी फैल जाती हो।
लेकिन…
क्या कभी आपने सुना है—
वो जब ख़ामोश हो जाती है…
तो उसकी ख़ामोशी भी
बोलने लगती है।
आओ बात करें…
उन बातों की,
जो हर रोज
होंठों तक आकर
फिर भीतर ही कहीं गिर जाती हैं।
क्योंकि हर कोई बोलना चाहता है,
पर सुनना…
सुनना किसी को नहीं आता।
हमने भी कोशिश की थी—
समझाने की,
जताने की,
खुद को सही ठहराने की।
पर हर बार…
शब्द किसी दीवार से टकराकर
लौट आए।
तभी हमने
चुप रहना सीख लिया।
चुप्पी…
पहले आसान लगती है।
क्योंकि उसमें सवाल नहीं होते,
जवाब नहीं देने पड़ते।
पर यही चुप्पी…
धीरे-धीरे बोझ बन जाती है।
और एक दिन…
यही ख़ामोशी
बोलने लगती है।
जब ख़ामोशी अंदर जमा होने लगे…
सीने में अजीब-सी घुटन,
आँखों में बिना नाम का दर्द,
और दिल में
बिन बोले शब्दों की भीड़।
वो लम्हा…
डरावना होता है—
जब इंसान
खुद से भी बात करना छोड़ दे।
सवाल:
क्या सच में चुप रहना सही होता है?
जवाब:
कभी-कभी… हाँ।
पर हर बार नहीं।
क्योंकि हर बार चुप रहना
दिल को मजबूत नहीं,
कमजोर बना देता है।
क्यों हम चुप हो जाते हैं?
कभी डर से…
कभी रिश्ते बचाने के लिए…
और कभी इसलिए
कि हमें लगता है—
"कोई समझेगा ही नहीं।"
Q&A — एक और सवाल
सवाल:
क्या किसी का न समझना
हमारी चुप्पी की वजह बन जाना चाहिए?
जवाब:
नहीं।
क्योंकि अगर दुनिया नहीं समझती,
तो कम से कम
हमें खुद को तो समझना चाहिए।
खामोश कलम का एक छोटा-सा सुझाव ✍️
जब शब्द
किसी से कहे न जा सकें,
तो उन्हें
कागज़ पर उतार दीजिए।
क्योंकि—
कागज़ कभी जज नहीं करता,
और कलम कभी बीच में नहीं टोकती।
थोड़ा-सा लिखना
दिल को हल्का कर देता है।
और धीरे-धीरे
मन की गांठें खुलने लगती हैं।
इससे पहले कि…
इससे पहले कि
ख़ामोशी चिल्लाने लगे…
इससे पहले कि
अंदर का शोर
हमें तोड़ दे…
आओ बात करें…
बस बात।
किसी और से नहीं—
बस खुद से
खुद से मिलने की सही जगह…
वही होती है, जहाँ शोर कम और सन्नाटा ज़्यादा होता है।
जब हम लोगों से कम, और खुद से ज़्यादा मिलने लगते हैं…
तभी हमें अपनी असली पहचान का एहसास होने लगता है।
चुप्पी हमें अपने अंदर की ताकत से रूबरू होने का मौका देती है,
एक ऐसा मौका…
जो हम अक्सर दुनिया की भागदौड़ में
खुद को देना ही भूल जाते हैं।
कभी सोचा है—
जब हम अकेले होते हैं,
तो हमारे भीतर कितनी बातें
धीरे-धीरे सिर उठाने लगती हैं?
कुछ यादें…
कुछ अधूरे सवाल…
और कुछ ऐसे सपने,
जिन्हें हमने जिम्मेदारियों के नीचे दबा दिया था।
सच तो ये है—
हम दिन भर सब से मिलते हैं,
सबकी सुनते हैं,
सबके लिए वक्त निकालते हैं…
पर खुद से मिलने का वक्त
हम हमेशा टाल देते हैं।
शायद इसलिए
ख़ामोशी हमें बार-बार बुलाती है—
ताकि हम एक बार
अपने ही दिल के पास बैठ सकें,
और खुद को
फिर से पहचान सकें।
अपने आप से बात करना क्यों ज़रूरी है?
क्योंकि हम सब
दुनिया के लिए
मजबूत बनने की कोशिश करते-करते
कभी-कभी
खुद के लिए
कमजोर हो जाते हैं।
Q&A — दिल से जुड़ा सवाल
सवाल:
क्या खुद से बात करना
कमजोरी की निशानी है?
जवाब:
नहीं।
खुद से बात करना
सबसे बड़ी ताकत है।
क्योंकि जो इंसान
खुद को समझ लेता है,
उसे दुनिया
इतनी मुश्किल नहीं लगती।
एक छोटी-सी सच्चाई
हर घर में
एक ऐसा इंसान होता है—
जो सबके लिए मजबूत बनता है।
सबकी बातें सुनता है,
सबकी परेशानी समझता है,
सबके लिए खड़ा रहता है…
पर जब उसकी बारी आती है,
तो वह
खुद ही चुप रह जाता है।
शायद…
वो इंसान
आप ही हैं।
या…
आपके घर में कोई है
जो चुपचाप
सब सह रहा है।
खामोश कलम का दूसरा सुझाव ✍️
हर दिन
सिर्फ 5 मिनट
अपने लिए निकालिए।
अपने दिल से पूछिए—
"आज मैं कैसा महसूस कर रहा/रही हूँ?"
और जो जवाब आए—
उसे छुपाइए मत।
उसे स्वीकार कीजिए।
क्योंकि
जो दर्द स्वीकार कर लिया जाए,
वो आधा
खत्म हो जाता है।
आओ… बात करें
बिना शर्म…
बिना डर…
बिना ये सोचे कि
कौन क्या कहेगा।
बस बात…
दिल की,
सच की,
और उस इंसान की
जो अब तक
सबके लिए मजबूत बना रहा।
एक सवाल — आपके लिए
सवाल:
क्या आपने कभी
अपने दिल की बात
खुद से कही है?
या…
आज भी
कुछ बातें
आपके भीतर
खामोश बैठी हैं?
याद रखिए…
कभी-कभी
इलाज दवा नहीं होती,
इलाज…
बस एक सच्ची बातचीत होती है।
खुद से…
या किसी अपने से।
तो अब आप क्या सोच रहे हैं????
क्या करेंगे
अपने दिल से
एक छोटी-सी बात?
करेंगे ना…
बात?
✍️ खामोश कलम की ओर से :
"जब शब्द अंदर रह जाते हैं,
तो दर्द बन जाते हैं…
और जब बाहर आ जाते हैं,
तो कहानी बन जाते हैं।"
(“Aao Baat Krein” ब्लॉग को Follow करना न भूलें।)
"अगर ये विचार दिल को छुए हो,तो ऊपर ☰(3lines ) पर
click कर के follow ज़रूर करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें