संदेश

"रिश्ते क्यों उलझ जाते है ?परिवार और रिश्तों की दूरियों को खत्म कर, कैसे शुरुआत करें"

चित्र
  ✨  …  बात ... उलझे हुए रिश्तों की…  ✨ कभी सोचा है… रिश्ते अचानक नहीं टूटते… बस… धीरे-धीरे उलझ जाते हैं… और सबसे ज्यादा उलझते हैं— वो रिश्ते… जो सबसे करीब होते हैं… 💔  आज का सच… पहले घर में हँसी गूंजती थी… अब हर कोई अपने-अपने कमरे में है… पहले एक ही प्लेट से खाना खाते थे… अब साथ बैठने का समय नहीं मिलता… पहले छोटी-छोटी बातें SHARE  होती थीं… अब बड़े दर्द भी छुपा लिए जाते हैं…      दूरी अचानक नहीं आती… खामोशी से पनपती है… 🌫️  कैसे उलझ जाते हैं रिश्ते? कभीEGO से… कभी MISUNDERSTANDINGS से… कभी “मैं ही क्यों?” वाले सवाल से… माँ सोचती है— “बच्चे अब पहले जैसे नहीं रहे…” बच्चे सोचते हैं— “माँ-पापा हमें समझते ही नहीं…” पति सोचता है— “मैं सब कुछ कर रहा हूँ… फिर भी शिकायत क्यों?” पत्नी सोचती है— “मेरी भावनाएँ कोई समझता ही नहीं…” और इन सबके बीच… रिश्ते चुपचाप उलझते चले जाते हैं…      परिवार के रिश्तों की सच्चाई एक घर में… सब साथ रहते हैं… फिर भी… कई बार दिल दूर हो जाते हैं…      माँ इंतजार करती है… कि बच्चा आकर दो बा...

"चलो एक बार बच्चे बन जाते हैं… बचपन में घूम कर आते हैं"

चित्र
चलो एक बार बच्चे बन जाते हैं… बचपन में घूम कर आते हैं चलो... आज ज़रा बड़े होने की जिम्मेदारियाँ उतार दें, और एक बार फिर छोटे-छोटे कदमों में दुनिया नापने निकल जाएँ… चलो… एक बार बच्चे बन जाते हैं, बचपन की गलियों में फिर से खो जाते हैं… वो सुबह याद है… जब नींद अलार्म से नहीं, माँ की आवाज़ से खुलती थी— “उठ जा, सूरज निकल आया…” और हम आधी बंद आँखों से चादर में दुबक कर सोचते थे— “काश… आज स्कूल बंद हो जाए…” बचपन… एक ऐसा मौसम था जिसमें हर दिन बसंत लगता था। न कोई EMI, न कोई हिसाब, न रिश्तों की उलझन, न दुनिया का जवाब… बस मिट्टी की खुशबू, और आँखों में अनगिनत ख्वाब… यादों की वो पहली गली चलो… उस गली में चलते हैं जहाँ कंचे खेलते-खेलते शाम कब हो जाती थी, पता ही नहीं चलता था। जहाँ पतंग की डोर हाथों से नहीं, दिल से बंधी होती थी। जहाँ हारने पर आँसू आते थे, और जीतने पर पूरा मोहल्ला सुन लेता था— “मैं जीत गया…!” "वैज्ञानिक भी कहते हैं कि बचपन की यादें हमें गर्माहट,  अपनापन और पहचान का एहसास कराती हैं, क्योंकि उस समय हम बिना शर्त प्यार महसूस करते हैं।"  शायद इसी लिए… जब भी हम थक जाते हैं, तो दिल खु...

"हमारी सोच की गति: क्या सच में इतनी तेज़ है कि ब्रह्मांड तक सुनाई देती है?"

चित्र
  🌌 हमारी सोच की गति: क्या सच में इतनी तेज़ है  कि ब्रह्मांड तक सुनाई देती कभी आपने ये महसूस किया है कि आप  किसी के बारे में सोचते हैं और अचानक उसका  फोन आ जाता है? या आप किसी चीज़ की इच्छा करते हैं  और कुछ दिनों बाद वही चीज़ आपके सामने आ जाती है? तब मन में एक सवाल उठता है— क्या हमारी सोच सच में इतनी ताकतवर है कि वो ब्रह्मांड (Universe) तक पहुंचती है? और अगर हाँ, तो हम अपनी इस सोच की ताकत को कैसे समझें, कैसे इस्तेमाल करें — खासकर अपने बच्चों के लिए? आज का ये ब्लॉग इसी गहराई को समझने की एक छोटी, लेकिन दिल से की गई कोशिश है। 💭 सोच की असली ताकत क्या है? हमारा दिमाग हर दिन हजारों विचार (thoughts) बनाता है। इनमें से कुछ POSITIVE  होते हैं, कुछ NEGATIVE। लेकिन असली फर्क तब पड़ता है जब कोई विचार भावना (emotion) से जुड़ जाता है। 👉 जब आप दिल से किसी चीज़ को चाहते हैं, 👉 जब आप किसी सपने को बार-बार सोचते हैं, तो वो सिर्फ एक सोच नहीं रहती — वो एक ऊर्जा (energy) बन जाती है। 🌌 क्या ब्रह्मांड हमारी सोच को “सुनता” है? वैज्ञानिक तौर पर देखें तो “Universe सुनता है” ये...

" बैसाखी — पंजाब का पवित्र त्यौहार"

चित्र
  🌾 बैसाखी — पंजाब का पवित्र त्यौहार: इतिहास, आस्था और एक प्रेरणादायक कथा  आज बैसाखी का दिन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि पंजाब की मिट्टी की खुशबू, किसानों की मेहनत, और आस्था की सबसे बड़ी मिसालों में से एक है। यह दिन हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है और इसे पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।  यह त्योहार खेतों की सुनहरी फसल की खुशी, धार्मिक आस्था, और एक ऐतिहासिक घटना— खालसा पंथ की स्थापना —से जुड़ा हुआ है, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी।  🌾 बैसाखी का अर्थ — केवल त्योहार नहीं, एक भावना बैसाखी पंजाब के किसानों के लिए सबसे खुशी का दिन होता है। इस समय रबी की फसल , खासकर गेहूं, पूरी तरह पक जाती है। खेतों में लहराती सुनहरी बालियाँ किसान की सालभर की मेहनत का परिणाम होती हैं। इस दिन किसान भगवान का धन्यवाद करते हैं और आने वाले साल के लिए अच्छी फसल की प्रार्थना करते हैं। बैसाखी इसलिए केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता (Gratitude) का त्योहार भी है।  गाँवों में इस दिन ढोल बजते हैं, लोग भांगड़ा और गिद्धा करते हैं, मेलों का आयोजन होता है, और हर घर में खुशी ...

“मुद्दा क्या है?” — एक ऐसी कहानी जिसमें हर पल एक नया मुद्दा है !"आपका भी और मेरा भी "

चित्र
  “मुद्दा क्या है?” — एक ऐसी कहानी जिसमें हर पल एक नया मुद्दा है 😄  तो संभल  जाइये आज हम मुद्दे से शुरुआत करते है :---- सुबह उठते ही पहला मुद्दा:--       “आज नाश्ते में क्या बनेगा?”                   अभी आंख पूरी खुली भी नहीं होती… लेकिन दिमाग FULL SPEED में:     “चाय बनाऊँ या पहले मोबाइल देख लूं?”     “आज काम ज्यादा है…”    “उफ्फ… फिर वही ROUTINE!” और जैसे ही आप KITCHEN में जाते हो…      दूसरा मुद्दा READY 😄 “दूध खत्म क्यों हो गया? 😄 मुद्दों की पूरी दिनचर्या 🌅 सुबह का मुद्दा: “जल्दी उठना चाहिए था…” “आज late हो गयी …” “बच्चों को स्कूल भेजना है…”       मतलब… दिन की शुरुआत ही GUILT से 😅 ☀️ दोपहर का मुद्दा: “आज क्या बनाऊं?” “इतना काम क्यों है?” “थोड़ा आराम कर लूं… लेकिन guilt आ रहा है…”      आराम भी करो तो PROBLEM… काम करो तो भी PROBLEM 😂 🌇 शाम का मुद्दा: “आज कुछ productive नहीं किया…” “कल से seriously काम शुरू करूं...