"रिश्ते क्यों उलझ जाते है ?परिवार और रिश्तों की दूरियों को खत्म कर, कैसे शुरुआत करें"
✨ … बात ...उलझे हुए रिश्तों की… ✨
कभी सोचा है…
रिश्ते अचानक नहीं टूटते…
बस… धीरे-धीरे उलझ जाते हैं…
और सबसे ज्यादा उलझते हैं—
वो रिश्ते… जो सबसे करीब होते हैं…
💔 आज का सच…
पहले घर में हँसी गूंजती थी…
अब हर कोई अपने-अपने कमरे में है…
पहले एक ही प्लेट से खाना खाते थे…
अब साथ बैठने का समय नहीं मिलता…
पहले छोटी-छोटी बातें SHARE होती थीं…
अब बड़े दर्द भी छुपा लिए जाते हैं…
दूरी अचानक नहीं आती…
खामोशी से पनपती है…
🌫️ कैसे उलझ जाते हैं रिश्ते?
कभीEGO से…
कभी MISUNDERSTANDINGS से…
कभी “मैं ही क्यों?” वाले सवाल से…
माँ सोचती है—
“बच्चे अब पहले जैसे नहीं रहे…”
बच्चे सोचते हैं—
“माँ-पापा हमें समझते ही नहीं…”
पति सोचता है—
“मैं सब कुछ कर रहा हूँ… फिर भी शिकायत क्यों?”
पत्नी सोचती है—
“मेरी भावनाएँ कोई समझता ही नहीं…”
और इन सबके बीच…
रिश्ते चुपचाप उलझते चले जाते हैं…
परिवार के रिश्तों की सच्चाई
एक घर में…
सब साथ रहते हैं…
फिर भी…
कई बार दिल दूर हो जाते हैं…
माँ इंतजार करती है…
कि बच्चा आकर दो बातें करे…
बच्चा सोचता है…
“अभी MOOD नहीं है…”
पति दिन भर की थकान लेकर आता है…
पत्नी पूरे दिन की जिम्मेदारियों में उलझी होती है…
दोनों एक-दूसरे को देखते हैं…
पर बात नहीं कर पाते…
और यही खामोशी… धीरे-धीरे दूरी बन जाती है…
💔 एक सच्ची बात…
कभी-कभी हम फोन उठाते हैं…
किसी अपने का नाम देखते हैं…
और फिर रख देते हैं…
क्योंकि दिल में सवाल होता है—
“अब क्या बात करूँ?”
और उसी खामोशी के बीच…
दिल धीरे-धीरे दूर होता जाता है…"होता है ना ऐसा।" ..
🎶 किसी फ़िल्मी गाने की lines याद आ आगयी अचानक :---
“कभी रात दिन हम दूर थे…
दिन रात का अब साथ है…
ये भी इत्तेफाक की बात थी…
वो भी इत्तेफाक की बात है…”
शायद…
दूरी भी इत्तेफाक होती है…
और फिर से पास आना भी…
💫 एक छोटी सी कहानी…
एक बेटा…
जो पहले हर बात अपनी माँ से करता था…
धीरे-धीरे बड़ा हुआ…
और अपनी दुनिया में व्यस्त हो गया…
माँ हर दिन सोचती—
पर दिन बीत जाते…
एक दिन…
बेटे ने बस एक MESSAGE भेजा—
“माँ, आप कैसी हो?”
माँ ने तुरंत reply किया—
“मैं ठीक हूँ… तू बता, तू ठीक है ना?”
बस…
इतनी सी बात में…
माँ का पूरा दिन खिल गया…
रिश्तों को बड़ा कुछ नहीं चाहिए होता…
बस एक सच्ची कोशिश चाहिए होती है…
🌱 शुरुआत कैसे करें?
सच कहूँ…
रिश्तों को सुलझाने के लिए
कोई PERFECT समय नहीं होता…
बस… एक छोटा सा कदम होता है…
एक “Hello”
एक “कैसे हो?”
या एक सच्चा “मुझे तुम्हारी याद आ रही थी…”
❤️ Ego नहीं… रिश्ता (परिवार) बड़ा है
हम अक्सर सोचते हैं—
“वो पहले क्यों नहीं आया?”
लेकिन…
अगर हर कोई यही सोचता रहे…
तो कोई भी आगे नहीं बढ़ेगा…
रिश्ते जीतने के लिए नहीं होते…
निभाने के लिए होते हैं…
👶 एक सीख… बच्चों से
तो कुछ देर बाद फिर साथ खेल लेते हैं…
क्यों?
क्योंकि उनके पास EGO नहीं होता…
बस रिश्ता होता है…
हम बड़े होकर…
सब कुछ सीख जाते हैं…
पर ये एक चीज़ भूल जाते हैं…
आज क्या करें?
आज…
बस एक काम करो…
किसी एक ऐसे इंसान को याद करो…
जिससे बात करना चाहते हो…
फिर बिना सोचे…
उसे MESSAGE करो…
शायद…
वो भी इसी इंतजार में हो…
khamosh kalam whispers:-
रिश्ते PERFECT नहीं होते…
उन्हें PERFECT बनाना पड़ता है…
और शुरुआत…
हमेशा एक ही जगह से होती है—
दिल से…
रिश्तों को फिर से जोड़ने की…🔥परिवार और रिश्ते
“कभी-कभी रिश्ते खत्म नहीं होते…
बस किसी एक MESSAGE का इंतज़ार करते हैं…”
एक छोटी सी प्रार्थना
अगर ये शब्द दिल को छू गए हों…
तो आज…
किसी अपने से बात करो…
क्योंकि…
रिश्ते इंतज़ार नहीं करते…
उन्हें संभालना पड़ता है
(Aao Baat Krein” ब्लॉग को Follow करना न भूलें।)
"अगर ये विचार दिल को छुए हो,तो ऊपर ☰(3lines ) पर
click कर के follow ज़रूर करें।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें