नवरात्रे का चौथा दिन...माँ कूष्माण्डा की शक्ति और जीवन में उनका महत्व



🌺 नवरात्रि का चौथा दिन – माँ कूष्मांडा: एक मुस्कान से सृजन करने वाली शक्ति

नवरात्रि का हर दिन अपने आप में एक अलग ऊर्जा, एक अलग एहसास लेकर आता है…

और चौथा दिन…
कुछ खास है… कुछ अलग है…

ये दिन समर्पित है माँ कूष्मांडा को…
वो माँ… जिन्होंने एक हल्की सी मुस्कान से इस पूरे ब्रह्मांड का सृजन कर दिया…

सोचिए…
जहाँ कुछ भी नहीं था…
न रोशनी… न अंधेरा… न कोई दिशा…

वहाँ सिर्फ एक मुस्कान से…
इतना विशाल संसार बन गया…

कितनी अद्भुत है ये शक्ति…


माँ कूष्मांडा – सृजन की ऊर्जा

माँ कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता कहा जाता है…
उनकी मुस्कान में इतनी शक्ति है कि वो अंधकार को भी उजाले में बदल सकती हैं…

वो हमें सिखाती हैं…
कि हर शुरुआत के लिए बड़े कदम नहीं…
बस एक छोटी सी सकारात्मक सोच… एक मुस्कान ही काफी है…

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा की पूजा की जाती है। कुष्मांडा का अर्थ है 'कद्दू' (कुम्हड़ा), जो ऊर्जा का प्रतीक है। मान्यता है कि जब सृष्टि में अंधकार था, तब देवी ने अपनी हल्की मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए इन्हें 'ब्रह्मांड की माता' कहा जाता है। माँ कूष्मांडा की कथा के अनुसार, वे सूर्यलोक में निवास करती हैं और इनकी आठ भुजाएं हैं। 

पौराणि कथा के अनुसार, जब चारों ओर केवल अंधकार था और सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब देवी ने अपने तेजस्वी स्वरूप से ब्रह्मांड की रचना की। उन्होंने अपनी मंद मुस्कान से शून्य में प्राण फूंके, जिससे कुष्मांडा नाम पड़ा (कु = छोटा, उष्मा = ऊर्जा, अंड = ब्रह्मांड)। उन्हें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है, क्योंकि वे अपनी आठ भुजाओं में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र, गदा और जपमाला धारण करती हैं। 

रंग और भोग:    माँ कुष्मांडा को पीला रंग प्रिय है, इसलिए पीले वस्त्र पहनें और भोग में कद्दू (पेठा) या हलवा-पूरी अर्पित करें।

मंत्र: 'ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः'।

लाभ:   इनकी पूजा से भक्तों के सभी कष्ट, रोग और दोष दूर हो जाते हैं, और जीवन में यश, बल व बुद्धि प्राप्त होती है। 

❤️ एक माँ की मुस्कान… और पूरी दुनिया बदल जाती है

जब एक माँ अपने बच्चे को देखती है…
तो उसके चेहरे पर जो मुस्कान आती है…

वो सिर्फ एक मुस्कान नहीं होती…
वो उसके पूरे संसार की झलक होती है…

वो थकी हुई हो…
टूटी हुई हो…
पर अपने बच्चे के सामने…

वो मुस्कुरा देती है…

और वही मुस्कान…
उसके बच्चे की दुनिया को रोशन कर देती है…

क्या यही माँ कूष्मांडा की शक्ति नहीं है…?


🌼 हमारी जिंदगी में माँ कूष्मांडा का महत्व 

हम सब की जिंदगी में ऐसे पल आते हैं…
जब सब कुछ खत्म सा लगता है…

जब अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है…
जब कोई रास्ता नहीं दिखता…

पर शायद…
हमें उस वक्त किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद  नहीं होती…

बस एक छोटी सी कोशिश…
एक हल्की सी उम्मीद…
एक छोटी सी मुस्कान…

और धीरे-धीरे…
सब कुछ बदलने लगता है…


💫 आओ… आज खुद से एक वादा करें…

आओ आज…
माँ कूष्मांडा के इस दिन…

हम खुद से एक छोटा सा वादा करें…

कि चाहे जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो…
हम अपनी मुस्कान को खत्म नहीं होने देंगे…

क्योंकि शायद…
हमारी यही मुस्कान…

किसी और की दुनिया रोशन कर दे…


🕊️ … एक छोटी सी बात

कभी-कभी…
हम अपनी ताकत को भूल जाते हैं…

हम सोचते हैं कि हम कुछ नहीं बदल सकते…

पर सच ये है…
कि हम सबके अंदर…
एक छोटी सी “कूष्मांडा” छुपी है…

जो सही समय पर…
अपनी एक मुस्कान से…
बहुत कुछ बदल सकती है…


❤️ जय माँ, जय जय माँ....

(आओ… बात करें… बस बात…)

❤️ अगर ये एहसास आपके दिल को छू गए हो,
तो इसे शेयर ज़रूर करें…
शायद किसी और को भी इसमें
अपनी ज़िंदगी की एक किरण नजर आ जाए…

(Aao Baat Krein” ब्लॉग को Follow करना न भूलें।) "

अगर ये विचार दिल को छुए हो,तो ऊपर ☰(3lines ) पर 

click कर के follow  ज़रूर करें। 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"आओ बात करें… बस बात: मेरी नन्ही परी से शुरू हुई एक प्यारी सी कहानी "

वो चुप थी...ख़ामोशी में छुपी भावनाओं की कहानी

"चलो एक बार बच्चे बन जाते हैं… बचपन में घूम कर आते हैं"