"बचपन की यादें: क्यों, बचपन ही जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर होता है"
बचपन — वो जगह जहाँ आज भी दिल सुकून ढूँढता है
जब भी उन गलियों में लौटकर जाओ — चाहे सच में,
या सिर्फ यादों की उँगली पकड़कर — तो लगता है
जैसे ज़िंदगी अब भी वहीं बैठी हमारा इंतज़ार कर रही है।
वो टूटी हुई साइकिल,
बरसात में कागज़ की नाव,
छत पर सोते हुए तारों को गिनना,
और बिना वजह खिलखिलाकर हँस देना…
शायद जीना उसी का नाम था।
आज की दुनिया में इंसान जितना बड़ा होता जा रहा है, उतना ही अंदर से खाली भी होता जा रहा है। चेहरों पर मुस्कानें हैं, लेकिन दिलों में थकान है। रिश्ते हैं, पर अपनापन कहीं खो गया है।
आज तो हाल ये है कि —
“हम 2-4 बार यूँ क्या हँस-हँसा लिए,
लोगों ने हाथ में पत्थर उठा लिए…”
लोग अब खुश इंसान को देखकर खुश नहीं होते,
बल्कि सवाल करने लगते हैं —
“इतना खुश कैसे है?”
“इसकी ज़िंदगी में दुख नहीं क्या?”
और यही सोच इंसान को अंदर ही अंदर कठोर बना देती है।
लेकिन इन सबके बावजूद भी,
जब कभी कोई पुराना गाना सुनाई देता है,
जब मिट्टी की खुशबू बारिश में महसूस होती है,
जब कोई बच्चा मासूमियत से खिलखिलाकर हँसता है…
तो इंसान का दिल फिर चुपके से बचपन की तरफ भाग जाता है।
क्योंकि बचपन सिर्फ उम्र का हिस्सा नहीं था…
वो आत्मा की सबसे सच्ची अवस्था थी।
बचपन में गरीब भी अमीर होता था
बचपन में जेबें खाली होती थीं,
लेकिन दिल भरे हुए होते थे।
एक पाँच रुपये की टॉफी में जो खुशी मिलती थी,
वो आज हजारों खर्च करके भी नहीं मिलती।
तब रिश्तों में दिखावा नहीं था।
दोस्ती मतलब साथ बैठना था,
ना कि STATUS देखकर रिश्ता बनाना।
आज बच्चे भी जल्दी बड़े हो रहे हैं।
उनके हाथों में खिलौनों की जगह MOBILE आ गए हैं।
आँखों में सपनों की जगह स्क्रीन की चमक है।
और शायद इसी वजह से आज की पीढ़ी बहुत कुछ जानती है…
लेकिन सुकून से जीना भूलती जा रही है।
Moral Values — जो धीरे-धीरे खो रही हैं
बचपन हमें सिर्फ खेलना नहीं सिखाता था,
वो इंसान बनना भी सिखाता था।
माँ कहती थी —
“किसी का दिल मत दुखाना।”
पापा सिखाते थे —
“मेहनत का रास्ता कभी मत छोड़ना।”
दादी कहती थीं —
“रिश्तों को निभाने में ही असली अमीरी है।”
और सच कहें तो…
यही बातें इंसान को बड़ा बनाती थीं।
आज लोग सफल तो बहुत हो रहे हैं,
लेकिन संवेदनशील कम होते जा रहे हैं।
किसी की खुशी देखकर जलना,
किसी के संघर्ष का मज़ाक बनाना,
किसी की मजबूरी पर पत्थर उठाना…
ये सब उस समाज की निशानी है,
जो अंदर से कहीं बहुत थक चुका है।
फिर भी इंसान बचपन में लौट ही जाता है
कितनी भी कड़वाहट क्यों ना मिल जाए,
दिल फिर भी कहीं ना कहीं मासूम रहना चाहता है।
इंसान जब बहुत टूट जाता है,
तो उसे अपने बचपन की यादें मरहम जैसी लगती हैं।
वो पुरानी तस्वीरें,
स्कूल की घंटी,
माँ के हाथ का खाना,
बिना AC के भी चैन की नींद…
ये सब याद आते ही दिल खुद-ब-खुद मुस्कुरा देता है।
शायद इसलिए क्योंकि बचपन में हमें किसी को साबित नहीं करना पड़ता था कि हम अच्छे हैं।
हम जैसे थे… वैसे ही प्यारे थे।
( क्या आप ने कभी ऐसा महसूस किया है ?)
“ अपनी सभी यादों का ख्याल रखें, क्योंकि आप उन्हें दोबारा नहीं जी सकते ।” – बॉब डायलन।
“यादों की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें बनाने का सौभाग्य आपको मिलता है।”
“हमें एहसास ही नहीं हुआ कि हम यादें बना रहे हैं, हम बस इतना जानते थे कि हम मज़े कर रहे थे।”
आज के बच्चों को क्या देना चाहिए?
हम अपने बच्चों को महंगे कपड़े, बड़े स्कूल और अच्छे गैजेट्स तो दे रहे हैं…
लेकिन क्या हम उन्हें वो संस्कार दे पा रहे हैं,
जो उन्हें अच्छा इंसान बनाएँ?
उन्हें सिखाइए —
कि किसी की खुशी देखकर ताली बजाना सीखो,
पत्थर उठाना नहीं।
उन्हें बताइए —
कि हारने वाले का मज़ाक नहीं उड़ाते।
उन्हें महसूस कराइए —
कि इंसानियत सबसे बड़ी डिग्री होती है।
क्योंकि आने वाले समय में दुनिया को होशियार लोगों से ज्यादा,
अच्छे दिल वाले लोगों की ज़रूरत होगी।
कुछ खूबसूरत लम्हें :--
ज़िंदगी चाहे जितनी भी बदल जाए,
दिल के किसी कोने में एक बच्चा हमेशा ज़िंदा रहता है।
वही बच्चा हमें रोने के बाद फिर मुस्कुराना सिखाता है।
वही बच्चा भीड़ में भी सच्चे रिश्ते ढूँढता है।
वही बच्चा हर कड़वाहट के बाद भी उम्मीद करना नहीं छोड़ता।
khamosh kalam whispers:--
जब भी मौका मिले,
थोड़ा बचपन जी लिया कीजिए।
पुराने दोस्तों को याद कर लीजिए,
बारिश में भीग लीजिए,
माँ के पास बैठकर चाय पी लीजिए,
और कभी-कभी बिना वजह हँस भी लीजिए।
क्योंकि दुनिया चाहे कुछ भी कहे…
सच्चाई तो यही है —
ज़िंदगी जीना हमने बचपन से ही सीखा था। ❤️
.jpg)
Bahut sunder ❤️
जवाब देंहटाएंWriter ne apna dil khol kr rakh diya 💝